Tuesday, May 21, 2019

ऐश्वर्या पर किए ट्वीट को लेकर विवादों से घिरे विवेक ओबेरॉय- सोशल

लोकसभा चुनाव को लेकर आए एग्ज़िट पोल की चारो ओर चर्चा हो रही है. सोशल मीडिया पर भी लोग इन रूझानों पर अपनी राय रख रहे हैं. लेकिन एग्ज़िट पोल पर किए गए एक ट्वीट को लेकर अभिनेता विवेक ओबरॉय विवादों में घिर गए हैं.

सोमवार को उन्होंने एग्ज़िट पोल को लेकर एक टिप्प्णी के साथ एक मीम शेयर किया. जिसके बाद माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफ़ॉर्म ट्विटर पर उनकी आलोचना होने लगी.

उन्होंने जो तस्वीर साझा कि जिसमें अभिनेत्री एश्वर्या राय को सलमान खान के साथ, विवेक ओबरॉय के साथ और आख़िर में पति अभिषेक बच्चन, बेटी आराध्या बच्चन के साथ दिखाया गया है. तस्वीर पर लिखा है- 'ओपिनियन पोल, एग्ज़िट पोल-नतीजे.'

विवेक के इस ट्वीट के बाद जहाँ आलोचनाएँ शुरु हो गईं वहीं राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी उन्हें नोटिस भेज इस बारे में सफ़ाई मांगी है.

विवेक ओबेरॉय ने कहा है कि वे भी आयोग से मिलकर अपना पक्ष रखना चाहते हैं मगर उन्हें नहीं लगता कि उन्होंने कुछ भी ग़लत किया है.

उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, "माफ़ी मांगने में कोई दिक़्क़त नहीं है, मगर मैंने क्या ग़लत किया है? अगर मैं कुछ ग़लत करूँगा तभी माफ़ी माँगूँगा और मैं नहीं समझता मैंने कुछ ग़लत किया है."

ट्वीट और आलोचना
विवेक ओबेरॉय ने एक तस्वीर के ज़रिए एग्ज़िट पोल के रूझानों पर तंज कसा.

इस ट्वीट के सामने आते ही इस पर लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं. अभिनेत्री सोनम कपूर, खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा और कई पत्रकारों ने इस ट्वीट को 'शर्मनाक' बताया है.

पत्रकार मयंक गुप्ता लिखते हैं, '' बेहद बुरा मज़ाक... खासकर किसी बच्ची को भी इसमें शामिल करना काफ़ी बुरा है. ''

महिला आयोग की ओर से जारी किए गए नोटिस में कहा गया है, ''महिला आयोग के सामने कई ऐसी मीडिया रिपोर्ट सामने आई हैं. जिसके मुताबिक विवेक ओबरॉय ने कथित तौर पर एक बेहद अपमानजनक और महिला विरोधी ट्वीट किया है. इस तस्वीर में एक महिला और नाबालिग लड़की को दिखाया गया है. आपने कथित तौर पर चुनाव के रुझान और नतीजों पर टिप्पणी किसी महिला की व्यक्तिगत ज़िंदगी का ज़िक्र करते हुए किया है. ''

हाल ही में विवेक ओबरॉय अपनी फ़िल्म पीएम नरेंद्र मोदी फिल्म को लेकर चर्चा में थे. ये फ़िल्म देश के मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित है. इस फ़िल्म की रिलीज़ को लेकर विवाद और चुनाव को देखते हुए इसकी रिलीज़ पर चुनाव तक रोक लगा दी गई थी.

जब ऐश्वर्या ने की खुलकर बात

साल 2003 में विवेक ओबरॉय ने सलमान खान पर उन्हें धमकी देने के आरोप लगाए थे.

इसके बाद अब अभिनेत्री ऐश्वर्या राय ने कहा था कि परिवार की सलामती और अपने सम्मान के लिए अब वह सलमान के साथ कतई काम नहीं करेंगी.

उस वक़्त जारी एक बयान में ऐश्वर्या ने कहा था, "बस अब बहुत हो चुका! अपनी बेहतरी और सम्मान के साथ ही परिवार के सम्मान के लिए अब मैं सलमान ख़ान के साथ काम नहीं करुंगी."

"सलमान के साथ बिताया समय मेरी ज़िन्दग़ी में एक बुरे सपने की तरह था और मैं भगवान की शुक्रगुज़ार हूँ कि ये सब ख़त्म हो गया."

उन्होंने सलमान खान पर आरोप लगाया था कि सलमान के परिवार वालों और दोस्तों ने बार बार व्यक्तिगत और व्यावसायिक तौर पर उनकी शान्ति भंग की.

अभिनेत्री ने सलमान और उनके परिवार पर आरोप लगाया कि वे उनके बारे में लगातार अफ़वाह फ़ैलाते रहे. उन्होंने कहा कि इन लोगों ने अन्य साथी कलाकारों के साथ उनके रिश्ते बिगाड़ने की भी भरपूर कोशिश की.

हालांकि ऐश्वर्या ने कभी विवेक ओबरॉय से कथित अफ़ेयर की खबरों की पुष्टि नहीं की.

साल 2007 में ऐश्वर्या राय ने बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन से शादी दी और साल 2011 में उन्होंने बेटी आराध्या को जन्म दिया.

No comments:

Post a Comment

《网络安全审查办法》答记者问

  近日,国家互联网信息办公室、 英国首相约 色情性&肛交集合 翰逊在感染新型冠 色情性&肛交集合 状病毒康复两 色情性&肛交集合 周后, 色情性&肛交集合 将回到唐宁街继续 色情性&肛交集合 他的全职 色情性&肛交集合 领导工作。 在首相生病期 色情性&肛交集合 间代理英...