Monday, February 25, 2019

भारतीय वायुसेना के LOC पार करने पर किसने क्या कहा

पाकिस्तानी सेना ने दावा किया है कि भारतीय वायुसेना ने भारत-पाक नियंत्रण रेखा (एलओसी) का उल्लंघन किया है और पाकिस्तान की सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश की.

वहीं भारतीय मीडिया में एयर फ़ोर्स के सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि भारत के लड़ाकू विमानों ने सुबह 3:30 मिनट पर बालाकोट के पास जैश-ए-मोहम्मद के एक कैंप पर हमला करके उसे तबाह कर दिया.

इस पर देश में त्वरित प्रतिक्रिया जाहिर की जा रही है.

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने वायुसेना को बधाई देते हुए ट्वीट किया है - "मैं भारतीय वायुसेना के पायलटों को सलाम करता हूँ."

वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी भारतीय सेना के इसके लिए बधाई दी है.

उन्होंने कहा है, "मैं भारतीय वायुसेना के पायलटों की बहादुरी को सलाम करता हूँ जिन्होंने पाकिस्तान में आतंक के निशानों पर हमला कर हमारा गौरव बढ़ाया है."

कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने ट्वीट किया है, ''यह मोदी का हिंदुस्तान है, घर में घुसेगा भी और मारेगा भी. भारतीय वायुसेना ने आज सुबह एलओसी में बने आतंकी ठिकानों को पूरी तरह तबाह कर दिया. एक एक क़तरा ख़ून का हिसाब होगा. ये तो एक शुरुआत है, ये देश नहीं झुकने दूंगा.''

नेशनल कॉन्फ़्रेंस के अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा, "अगर ये केपीके का बालाकोट है तो ये भारतीय वायुसेना के विमानों की बहुत बड़ी कार्रवाई है. लेकिन यदि ये पूँछ सेक्टर का बालाकोट है, जो कि LOC से लगा है तो ये मोटे तौर पर एक सांकेतिक हमला है क्योंकि साल के इस समय चरमपंथियों के कैंप ख़ाली और निष्क्रिय होते हैं."

भारतीय सेना ने अपने आधिकारिक ट्वटिर हैंडल पर वीर रस से भरी एक कविता ट्वीट की है.

यह कविता इस तरह है, ''क्षमाशील हो रिपु-समक्ष, तुम हुए विनीत जितना ही, दुष्ट कौरवों ने तुमको कायर समझा उतना ही. सच पूछो, तो शर में ही बसती है दीप्ति विनय की, सन्धि-वचन संपूज्य उसी का जिसमें शक्ति विजय की.''

बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर लिखा है, ''अगर सेना को पहले ही फ्री हैंड दे दिया जाता तो पठानकोट, उरी और पुलवामा जैसे घटनाएं नहीं होतीं और इतने जवान शहीद न होते.''

No comments:

Post a Comment

《网络安全审查办法》答记者问

  近日,国家互联网信息办公室、 英国首相约 色情性&肛交集合 翰逊在感染新型冠 色情性&肛交集合 状病毒康复两 色情性&肛交集合 周后, 色情性&肛交集合 将回到唐宁街继续 色情性&肛交集合 他的全职 色情性&肛交集合 领导工作。 在首相生病期 色情性&肛交集合 间代理英...