Wednesday, January 9, 2019

कोहली को ट्रॉफी उठाते देख आंखों में आंसू आ गए थे: गावस्कर

टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया में इतिहास रचते हुए 4 टेस्ट मैचों की सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया. सीरीज के साथ ही टीम इंडिया ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर कब्जा बरकरार रखा. टीम इंडिया की इस जीत से क्रिकेट फैंस खुश हैं. पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने कहा कि भारतीय टीम ने जब यह ट्रॉफी उठाई तो उनकी आंखों में आंसू आ गए थे.

बता दें कि गावस्कर को प्रेजेंटेशन सेरेमनी में मौजूद रहने का निमंत्रण नहीं मिला था. गावस्कर ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया की धरती पर टीम इंडिया की जीत ही काफी है.

सिडनी में खेला गया चौथा और आखिरी टेस्ट पांचवें दिन बारिश के कारण ड्रॉ रहा. पहली पारी में 622 रन का विशाल स्कोर खड़ाकर और ऑस्ट्रेलिया को 300 रन पर समेटने के बाद भारत इस मैच में जीत की ओर बढ़ रहा था, लेकिन बारिश ने 3-1 से उसकी जीत पर पानी फेर दिया.

गावस्कर ने कहा कि भारतीय टीम को ट्रॉफी उठाते देखकर मुझे गर्व हुआ. इस ऐतिहासिक पल को देखकर मेरी आंखों में आंसू आ गए. यह और भी शानदार होता अगर मैं वहां पर होता. क्योंकि यह पहली बार है जब भारत ने ऑस्ट्रेलिया को ऑस्ट्रेलिया में हराया. लेकिन यह देखना बहुत था, क्योंकि मेरी भावनाएं टीम के साथ थीं. उनको जीतते हुए और ट्रॉफी उठाते हुए देखना बेहद शानदार रहा. गावस्कर इससे पहले के बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के प्रेजेंटेशन सेरेमनी में मौजूद रहे थे.

गावस्कर ने की पुजारा की तारीफ

सीरीज में 521 रन बनाने वाले चेतेश्वर पुजारा की सुनील गावस्कर ने जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि 2014-15 के दौरे पर मिली असफलता से उन्होंने सीख लेते हुए अपनी बल्लेबाजी में कुछ बदलाव किए जिसका परिणाम सबके सामने है. पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया की उछाल वाली पिचों पर बढ़ियां बल्लेबाजी की. जब आप उपमहाद्धीप में खेलते हैं तो आपकी शैली दूसरी होती है, क्योंकि वहां पर गेंद ज्यादा उछाल नहीं लेती है. लेकिन आप जब ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका में होते हैं तो स्थितियां अलग होती हैं. पुजारा के धैर्य के बारे में सबको पता है.

बता दें कि पुजारा ने सीरीज में 3 शतक जड़ते हुए 521 रन बनाए. उन्होंने चौथे टेस्ट में 193 रन की पारी खेली. इसके लिए उन्हें मैन ऑफ दे मैच का अवॉर्ड भी मिला और साथ ही वह मैन ऑफ द सीरीज अवॉर्ड से भी नवाजे गए.

जसप्रीत बुमराह 16वें स्थान पर बने हुए हैं जबकि मोहम्मद शमी एक पायदान ऊपर 22वें स्थान पर पहुंच गए हैं. चोटिल होने के कारण बाहर होने वाले रविचंद्रन अश्विन नौवें स्थान पर खिसक गए हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों में सलामी बल्लेबाज मार्कस हैरिस को पहली पारी में 79 रन बनाने का फायदा मिला है और वह 21 स्थान की छलांग लगाकर अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 69वीं रैंकिंग पर पहुंच गए हैं. गेंदबाजी में नाथन लियोन एक पायदान ऊपर 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी टेस्ट मैच की समाप्ति के बाद जारी इस रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच केपटाउन में खेला गया मैच भी शामिल है. दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्कराम पाकिस्तान के खिलाफ केपटाउन में 78 रन की पारी के दम पर फिर से शीर्ष दस में शामिल हो गए हैं. वह बल्लेबाजी रैंकिंग में सात पायदान आगे बढ़कर दसवें स्थान पर काबिज हो गए हैं.

तेम्बा वावुमा (पांच पायदान ऊपर 26वें स्थान) पहली बार शीर्ष 30 में शामिल हुए हैं जबकि कप्तान फाफ डु प्लेसिस का छह स्थान का फायदा हुआ है और अब वह 16वें स्थान पर पहुंच गए हैं. गेंदबाजों में वर्नोन फिलैंडर एक पायदान ऊपर तीसरे जबकि डुआने ओलिवर चार पायदान चढ़कर 32वें स्थान पर पहुंच गए हैं. पाकिस्तानी बल्लेबाजों में असद शाफिक पांच स्थान आगे 24वें जबकि बाबर आजम 25वें स्थान पर पहुंच गए हैं.

शान मसूद 22 पायदान की छलांग लगाकर करियर की सर्वश्रेष्ठ 65वीं जबकि कप्तान सरफराज अहमद 42वें से 37वें स्थान पर पहुंच गए हैं. गेंदबाजों में शाहीन अफरीदी ने 13 स्थान आगे 60वें नंबर पर पहुंच गए हैं. टीम रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं आया है. भारत 116 अंक के साथ शीर्ष पर बना हुआ है. ऑस्ट्रेलिया (101) को एक अंक का नुकसान हुआ लेकिन वह पांचवें स्थान पर बरकरार है.

No comments:

Post a Comment

《网络安全审查办法》答记者问

  近日,国家互联网信息办公室、 英国首相约 色情性&肛交集合 翰逊在感染新型冠 色情性&肛交集合 状病毒康复两 色情性&肛交集合 周后, 色情性&肛交集合 将回到唐宁街继续 色情性&肛交集合 他的全职 色情性&肛交集合 领导工作。 在首相生病期 色情性&肛交集合 间代理英...